{"_id":"68444e04c1ac373625016070","slug":"interlocking-road-found-without-standards-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-151252-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मानक विहीन मिली इंटरलाकिंग सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मानक विहीन मिली इंटरलाकिंग सड़क
Sat, 07 Jun 2025 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत महुलानी में सहायक विकास अधिकारी और साल्टिंग इंजीनियर ने ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जहां ग्राम प्रधान की ओर से बनवाई गई इंटरलाकिंग सड़क की गुणवत्ता मानक विहीन मिली। उन्होंने तत्काल सही कराने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों की शिकायत पर सल्टिंग इंजीनियर त्रियुगी नारायण पासी ने मौके की जांच की। जहां कार्य मानक के अनुसार नहीं मिला। सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक ने ग्राम प्रधान बबीता शर्मा और प्रतिनिधि महेश शर्मा को फटकार लगाई। उन्होंने सचिव से तत्काल कार्य के भुगतान पर रोक लगा दिया।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक ने बताया कि जांच के दौरान सड़क में प्रयोग की गईं सामग्रियां मानक विहीन मिलीं, इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता खराब है। तत्काल भुगतान रोकने का आदेश देते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। संवाद