फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Interlocking bricks are being laid by adding soil, JE is not even aware of it.

Maharajganj News: मिट्टी डालकर बिछाई जा रही इंटरलॉकिंग ईंट, जेई को पता ही नहीं

Thu, 09 Oct 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Interlocking bricks are being laid by adding soil, JE is not even aware of it.
निचलौल ब्लॉक परिसर में गिट्टी के ऊपर मिट्टी डाल बिछाई जा रही इंटरलॉकिंग ईट।
निचलौल। ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की ओर से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने आपत्ति की। लोगों ने खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपकर शिकायत है कि मानक के अनुसार गिट्टी के ऊपर सिल्ट डालकर इंटरलॉकिंग ईंट बिछाई जानी चाहिए लेकिन गिट्टी के ऊपर मिट्टी डालकर ईंट बिछाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित जेई को मामले की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने नाम न प्रकाशित करने के शर्त पर बातचीत के दौरान बताया कि ग्रामीण इलाकों में निर्माण कार्य में मनमानी तो आम बात है। जिम्मेदारों की नाक के नीचे इंटरलॉकिंग में भी खुलेआम धांधली की जा रही है। सहायक खंड विकास अधिकारी कार्यालय के दक्षिण तरफ इंटरलॉकिंग कार्य में गिट्टी डालने के बाद सिल्ट की जगह मिट्टी की मोटी परत बिछाई जा रही है। इससे इंटरलॉकिंग के धंसने की आशंका है। जबकि विभाग के जिम्मेदारों का दावा है कि इंटरलॉकिंग में प्रयोग होने वाली मिट्टी नहीं सिल्ट है।
विज्ञापन

उधर निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग से संबंधित अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण (आरईडी) मदसूधन ने कहा कि इंटरलॉकिंग कार्य क्षेत्र पंचायत की ओर से कराया जा रहा है। बताया कि निर्माण कार्य से संबंधित बजट और क्षेत्रफल की फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है। खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के तत्काल बाद निर्माणस्थल पर जाकर देखा गया। इंटरलॉकिंग में प्रयोग होने वाली मिट्टी नहीं बल्कि सिल्ट ही है जो बारिश के चलते मिट्टी की तरह दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed