फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Intercity train starts operating, passengers get relief

Maharajganj News: इंटरसिटी ट्रेन का संचालन शुरू, यात्रियों को मिली राहत

Wed, 13 Sep 2023 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Intercity train starts operating, passengers get relief
फरेंदा। करीब एक माह से छपरा इंटरसिटी 015105 ट्रेन का संचालन ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार से इंटरसिटी का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिली है।
विज्ञापन

छपरा से नौतनवां जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 13 अगस्त से गोरखपुर में नई रेल लाइन बिछाने का कार्य होने के कारण बंद कर दिया गया था। साथ ही अधिकांश ट्रेनों के संचालन में दिक्कत हो रही थी। कई ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया था। गोरखपुर से गोंडा जाने वाली 05375 ट्रेन के समय में भी परिवर्तन हो गया था जो अब समय से आवागमन हो रहा है। गोरखपुर जाने वाले यात्री विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इंटरसिटी ट्रेन का संचालन बंद होने से काफी परेशानी होती थी। बसों में किराया अधिक होने के साथ परेशानी के साथ यात्रा करना पड़ता था। अनिल जायसवाल ने बताया कि इंटरसिटी ट्रेन बंद होने से गोरखपुर जाने के लिए प्राइवेट बस से धक्का मुक्की सहते हुए जाना पड़ता था। स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि इंटरसिटी ट्रेन का संचालन बंद था जिसे मंगलवार से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed