फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Insurance agent helped a woman get a loan of Rs 1.5 lakh and then robbed her of the money

Maharajganj News: बीमा एजेंट ने महिला को दिलाया डेढ़ लाख का लोन, रकम हड़पी

Mon, 31 Mar 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 31 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Insurance agent helped a woman get a loan of Rs 1.5 lakh and then robbed her of the money
महराजगंज। घुघली कस्बा निवासी एक महिला से बीमा एजेंट ने क्लेम दिलाने के लिए पहले 65 हजार रुपये लिए। इसके बाद सिसवा बाजार स्थित एक बैंक से डेढ़ लाख का लोन कराने के बाद हजम कर लिया। बैंक का लोन भरने के लिए विधायक प्रतिनिधि की मौजूदगी में पंचायत भी हुई।
विज्ञापन

उसके बाद भी एजेंट ने लोन नहीं चुकाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मिकाईल अंसारी पर केस दर्ज किया। घुघली नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह की शालिनी जायसवाल ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर दो नूरी मस्जिद निवासी मिकाईल अंसारी ने पति का जीवन बीमा किया था। इसी बीच 13 फरवरी 2022 को पति की मौत हो गई। इसके बाद बीमा एजेंट मिकाईल अंसारी घर आकर पति का बीमा क्लेम दिलाने की चर्चा कर बताया की बीमा क्लेम पास होने लायक नहीं है। अगर आप 65000 रुपया दे दीजिए तो कार्यालय पहुंच मैनेजर को उक्त रकम देने के साथ ही बीमा क्लेम पास करवा दूंगा।
विज्ञापन

अगर ऐसा नहीं करेंगी तो आपको बीमा क्लेम का एक भी रुपया नहीं मिल पाएगा। ऐसे में वह मजबूर होकर जान पहचान के रामपाल जायसवाल से 50000 रुपये गुगल पे के माध्यम से उधार ली। फिर 17 फरवरी 2023 को गोलू खरवार के ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे एजेंट मिकाईल अंसारी के खाते में 35000 रुपये ट्रांसफर करा दी। 31 अक्तूबर 2023 को बीमा क्लेम पास होकर उनके सेंट्रल बैंक के खाते में 2,30,000 रुपया आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एजेंट ने उनसे कहा कि 30,000 रुपये मुझे दे दीजिए, क्योंकि एलआईसी अधिकारी मांग रहे हैं। इसके बाद वह बैंक पहुंच रकम निकालने के बाद घर पहुंची। वहीं कुछ देर बाद एजेंट भी घर आ पहुंचा। उसके बाद एजेंट उनसे 30000 रुपये लेने के बाद कहा कि मुझे कुल 65000 रुपये मिले हैं। उक्त बात किसी से साझा मत करिएगा, नहीं तो मामला लीक हो जाएगा। कुछ दिनों बाद एजेंट उनके घर आकर बंधन बैंक से लोन निकालने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पैसों की आवश्यकता नहीं है।
इसके बाद भी एजेंट उनके घर लगातार आकर उन्हें झांसे में लेकर कहा कि मुझे पैसों की बहुत जरूरी है। फिर मैं उक्त लोन की रकम को ब्याज सहित भर दूंगा। आरोप है कि बाइक से लेकर सिसवा बाजार स्थित बंधन बैंक पहुंच गया। जहां पर एजेंट ने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर उनके नाम से 1,50,210 रुपये का लोन कराया। इतना ही नहीं अगले दिन एजेंट बेटे समीर अंसारी को बंधन बैंक भेज 135000 रुपये निकलवा लिया। इसके बाद वह उक्त लोन का दो किश्त जमा किया।
इसके बाद एजेंट ने किश्त जमा करना बंद कर दिया। वहीं मामले में पूछताछ करने पर एजेंट टालमटोल करता रहा। वहीं लोन का किश्त न जमा होने के कारण सिविल स्कोर भी खराब हो गया। ऐसे में वह परेशान होकर 20 सितंबर 2024 को एजेंट के घर पहुंची तो वह आक्रोशित होकर उन्हें जानमाल की धमकी देने लगा।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर गौरव सिंह के अनुसार मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर आरोपी एजेंट मिकाईल अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed