फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructors happy with the announcement of increase in honorarium

Maharajganj News: मानदेय में वृद्धि की घोषणा से अनुदेशकों में खुशी

Mon, 09 Mar 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Instructors happy with the announcement of increase in honorarium
एसएसबी कैंप में चिउरहां में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करती महिलाएं। 
परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन पनियरा विधायक को सौंपा आभार ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर जनपद के अनुदेशक में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में रविवार को सदस्यों ने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को आभार ज्ञापन सौंपा।



जिलाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 फरवरी को विधानसभा में घोषणा की थी कि एक अप्रैल 2026 से अनुदेशकों का मासिक मानदेय 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये किया जाएगा। साथ ही, 29 जनवरी 2026 की कैबिनेट बैठक में अनुदेशकों एवं उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया था। इन फैसलों से प्रदेश भर के लगभग 25,000 अनुदेशक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन




कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार ने विधायक को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। समस्त अनुदेशकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय सराहनीय है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनंजय पटेल के नियमितीकरण संबंधी प्रश्न पर विधायक ने बताया कि सरकार सकारात्मक है और शासन स्तर पर प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनुदेशक बैजू वर्मा ने कहा कि मानदेय वृद्धि से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आया है। जिला संरक्षक सुनील कुमार वर्मा ने इसे संजीवनी बताया। परतावल ब्लॉक अध्यक्ष शेषनाथ यादव, पनियरा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुमार चौहान, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह आदि ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की और निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक सुनील कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनंजय पटेल, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शेषनाथ यादव, विवेक कुमार चौहान, मुकेश विश्वकर्मा, देवीलाल, महामंत्री ध्रुव कुमार चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed