{"_id":"6735106929e9bc9b97037c24","slug":"instructions-to-start-water-supply-in-completed-projects-soon-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135652-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूर्ण परियोजनाओं में जलापूर्ति शीघ्र शुरू कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूर्ण परियोजनाओं में जलापूर्ति शीघ्र शुरू कराने के निर्देश
Thu, 14 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा हुई। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली।
अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज-2 में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज-3 में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूबवेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि तीनों संस्थाएं अपने सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने पूर्ण परियोजनाओं में जलापूर्ति को शीघ्र आरंभ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
यदि किसी परियोजना में जलापूर्ति नहीं होती है तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, हाइड्रो टेस्ट और ओएचटी टेस्ट की रिपोर्ट नियमित तौर पर उनके और मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
डीएम ने रिथविक–कोया की परियोजनाओं में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडी चार्ज लगाने का निर्देश दिया।