{"_id":"68d2f4c9181b249aea080f01","slug":"instructions-to-promote-agricultural-products-by-forming-clusters-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160345-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कृषि उत्पादों को क्लस्टर बनाकर प्रोत्साहित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कृषि उत्पादों को क्लस्टर बनाकर प्रोत्साहित करने का निर्देश
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने एकीकृत मिशन के अंतर्गत चयनित सब्जियों/फलों व अन्य कृषि उत्पादों को क्लस्टर बनाकर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जनपद में विभिन्न क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए वहां प्रचलित सब्जियों/फलों आदि को प्रोत्साहित करें। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। कहा कि कृषि विभाग और अन्य हितधारकों से समन्वय कर मिशन को प्रभावी तरीके से लागू करें। जिलाधिकारी ने किसानों/उत्पादकों की उचित आय को सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मिशन के तहत वनटांगिया गांवों में सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित करने और जंगल के निकट मधुमक्खी पालन जैसे उद्यमों को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, पीडी रामदरश चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी उपस्थित रहे। संवाद