फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to increase development fees in all four regulated areas

Maharajganj News: चारों विनियमित क्षेत्रों में विकास शुल्क बढ़ने के निर्देश

Tue, 02 Jan 2024 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Jan 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Instructions to increase development fees in all four regulated areas
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। विनियमित क्षेत्र महराजगंज, सिसवा बाजार, नौतनवा, आनंदनगर के महायोजना के रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तकनीकी के आधार पर सेजरा नक्शा डिजिटाइजेशन और विकास शुल्क निर्धारण की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चारों निकायों के विनियमित क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए विनियमित क्षेत्र महायोजना के निर्माण के लिए डेटा इमेज को मंगाने की स्वीकृति प्रदान की। महायोजना के रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तकनीकी के आधार पर सेजरा नक्शा डिजिटाइजेशन एवं बेस मैप तैयार कराने को भी अनुमति देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चारों विनियमित क्षेत्रों में विकास शुल्क बढ़ने के निर्देश दिए। कहा की पिछले 05 वर्षों में निर्मित बड़े व्यवसायिक भवनों के नक्शों की जांच कर शमन शुल्क जमा कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें की विनियमित क्षेत्र में नक्शा पास कराने के उपरांत ही निर्माण कार्य संचालित हों। साथ ही निर्माण कार्य पास नक्शे के अनुसार ही हो। जिन मामलों में नक्शा नही पास हुआ है, उनमें नियमानुसार शमन शुल्क वसूलें, लेकिन गरीब अथवा अत्यंत छोटे निर्माण में अनावश्यक उत्पीड़न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र के विस्तारीकरण के संबंध भी आवश्यक निर्देश देते हुए विस्तारीकरण कार्य को समय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने एडी फैक्ट्री को निर्देशित किया कि जनपद में फैक्ट्रियों का संचालन नियमानुसार हो, इसको सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को विनियमित क्षेत्र के जेई को तहसील अथवा ब्लॉक परिसर में कार्यालय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed