फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions given to solve the problems of prisoners

Maharajganj News: कैदियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Sat, 31 May 2025 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 31 May 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to solve the problems of prisoners
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को जिला कारागार महराजगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारगर चिकित्सालय, पाकशाला व जेल परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याएं सुनते हुए निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने बंदियों की विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को सजायाफ्ता कैदियों को जेल मेन्युअल के अनुसार निर्धारित वर्दी में रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने महिला बैरक का निरीक्षण किया और महिला बंदियों के बच्चों को उपहार वितरित किया। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। इससे पहले जिलाधिकारी ने जेल परिसर में निर्मित ओपेन जिम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed