{"_id":"66f347b4284988b8be069a84","slug":"information-being-collected-about-youth-accused-of-gang-rape-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132105-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी युवकों के बारे में जुटाई जा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी युवकों के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
Wed, 25 Sep 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा में 18 सितंबर की रात एक होटल में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच हो रही है। छह युवकों को पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। नेपाल पुलिस ने पीड़ित युवती से भी पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, नेपाल में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए दो युवक गोरखपुर और दो महराजगंज जिले के हैं। जबकि दो नेपाल के रहने वाले हैं। नेपाल पुलिस नेपाली युवकों के भारतीय युवकों के कनेक्शन एवं भारतीय युवकों के बारे में भी पता कर रही है। यह लोग नेपाल कब-कब आते थे और इन लोगों ने अपना ठिकाना कहां-कहां बना रखा है। इन सभी बिंदुओं पर नेपाल पुलिस अन्य एजेंसियों के सहयोग से जानकारी जुटाने में लगी है।
नेपाल भैरहवा में पकड़े गए सभी आरोपियों से मिलने जाने वाले सगे संबंधियों से भी नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही युवती के जानने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। नेपाल में ऐसे मामलों में बहुत ही कड़ी सजा का प्रावधान है, जिसको लेकर नेपाल पुलिस हर एक बिंदु की जांच करती है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस युवकों के भंसार कार्यालय से नेपाल आने को लेकर और बुटवल से लेकर भैरहवा उक्त होटल तक जांच प्रकिया में जुटी है। रूपनदेही पुलिस डीएसपी मनोहर भट्ट ने बताया कि सभी आरोपी रिमांड पर हैं। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
होटल के कर्मचारियों से पूछताछ
नेपाल पुलिस ने जांच के क्रम में मंगलवार को उक्त होटल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। इसमें नाइट ड्यूटी के कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की। होटल मैनेजर से पूछताछ में पता चला कि होटल के दोनों कमरे का भुगतान ऑनलाइन किया गया है। भारतीय साथियों के नाम, पहुंचने, आने-जाने से लेकर सभी जानकारी जुटा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज और होटल के बाहर के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।