{"_id":"6ab2ed5211c82f691b075acf","slug":"information-about-schemes-was-provided-at-an-event-organized-under-the-seva-sankalp-abhiyan-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185680-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत सहायकों के मानदेय वृद्धि का विधायक ने किया उल्लेख
परतावल। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत सहायकों के मानदेय में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, स्वच्छता, पेयजल सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया बताई गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर में ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी केके शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, इंद्रजीत तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, नंदू दुबे, रविंद्र आदि लोग मौजूद रहे।