फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   infection desises groth of durty

टूटी पाइप, जाम नालियां और गंदगी से बढ़ा संक्रामक रोगों का खतरा

Tue, 25 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
infection desises groth of durty
टूटी पाइप, जाम नालियां और गंदगी से बढ़ा संक्रामक रोगों का खतरा
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल, तीमारदार समेत अन्य लोगों को होती परेशानी, जिम्मेदार बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। जाम नालियां बजबजा रही हैं, जिससे बदबू के कारण वहां से गुजरने में परेशानी होती है। टूटा पाइप, जाम नालियां और गंदगी से संक्रामक रोगों की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। जिम्मेदार इस मसले पर गंभीर नहीं हैं।
नालियों को देखने से ऐसा लगता है कि जैसे कभी सफाई नहीं होती है। अस्पताल में अपने मर्ज का इलाज कराने आए लोगों के साथ तीमारदार भी इस समस्या से परेशान हैं। जिला अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था की पड़ताल में हकीकत खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन

अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड के पीछे बना चेंबर ओवरफ्लो होने से खाली जमीन में जलभराव हो गया है। आने जाने के लिए ईट रखकर रास्ता बनाया गया है। यहां बदबू के कारण लोगों को नाक बंद करके गुजरना पड़ता है। यहां से थोडी दूर आगे बढ़ने पर टूटा पाइप दिखा, जहां से गंदा पानी नीचे गिर रहा था। बगल में चैनल गेट बंद था। वहां कूडा कचरा नाली में दिखा। आस पास सफाई ठीक नहीं है। ओपीडी गेट के बगल से होकर जाने वाली नाली ओवरफ्लो हो चुकी है। जाम होने के कारण पानी का बहाव नहीं हो रहा है, जिससे बदबू हो रही है। परिसर में सफाई ठीक नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऑक्सीजन प्लांट के सामने नाली जाम मिली। ऊपर तल से गंदा पानी दिवार पर गिरता दिखा। खाली जमीन में झाड़ी एवं घास दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में एक मरीज का हाल जानने आए महदेवा के वीरेंद्र ने बताया कि अंदर तो सफाई कुछ ठीक है, लेकिन परिसर में सफाई ठीक नहीं है। नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छर बहुतायत में हैं। चौक बाजार के सत्येंद्र ने बताया कि सफाई ठीक नहीं रहने से संक्रामक बीमारी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा गया है। गौनरिया राजा गांव के मनीष ने बताया कि नालियों की सफाई ठीक ढंग से नहीं होती है। बदबू के कारण नाक पर रूमाल रखकर जाना पडता है। जिम्मेदार सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीर नहीं हैं।

-------------------
सफाई समय-समय पर कराई जाती है। सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि नियमित ठीक ढंग से सफाई करें। अगर इसमें कहीं लापरवाही हो रही है, तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed