{"_id":"58d030314f1c1b2e4a1a2c69","slug":"indian-farmer-union-bhanu-panchayat-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान यूनियन भानू ने लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान यूनियन भानू ने लगाई पंचायत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 21 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
लगाई पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारतीय कियान यूनियन भानू ने सोमवार को मुख्यालय पर पंचायत लगाई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष सिंह ने कहा कि जनपद के समस्त किसानों के रवि फसल की कटाई प्रारंभ हो चुकी है। इस जनपद के सभी क्रय केंद्रों को खुलवाया जाए एवं किसानों के फसल क्रय के साथ-साथ मूल्य का भुगतान किया जाए। बिचौलियों द्वारा गेहूं आदि की औने-पौने दामों में खरीदारी की जा रही है। उसकों तत्काल रोका जाए।
पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है। टीम गठित करके सभी पात्र व्यक्तियों को एक सप्ताह के अंदर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण हो रहे पीडब्लूडी के सड़कों में धांधली की जा रही है। इसकी जांच कराई जाए। पनियरा क्षेत्र के माधवनगर व वैदा के कोटेदार मानक के अनुसार राशन का वितरण नहीं कर रहे है। इसका जांच कराकर कोटेदार पर कार्रवाई किया जाए। बुजुर्ग किसानों को सम्मान जनक प्रति माह पांच हजार के राशि में पेंशन देने की व्यवस्था किए जाने के अलावा तमाम समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई। इस दौरान जनार्दन, शंभू नाथ तिवारी, बिकाऊ, इन्द्रदेव पांडेय के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।