{"_id":"630240873ddaf02dd01c5825","slug":"indian-citizen-arrested-with-one-kg-of-gold-at-kathmandu-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरीर से निकला एक किलो सोना: नेपाल के एयरपोर्ट पर पकड़ा गया भारतीय नागरिक, ऐसी जगह छिपा कर लाया था गोल्ड पेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर से निकला एक किलो सोना: नेपाल के एयरपोर्ट पर पकड़ा गया भारतीय नागरिक, ऐसी जगह छिपा कर लाया था गोल्ड पेस्ट
Sun, 21 Aug 2022 07:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, भैरहवां (महाराजगंज)
अमर उजाला नेटवर्क, भैरहवां (महाराजगंज)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 21 Aug 2022 07:56 PM IST
सार
पकड़े गए युवक की पहचान राहुल रेमनन निवासी चिरायिन (केरल) के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान एक्स-रे मशीन में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आने से सुरक्षाकर्मी भी चौंक गए। इसके बाद काठमांडू मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के दौरान रविवार सुबह 31 वर्षीय युवक राहुल के पेट में ठोस पदार्थ पाए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सोने के साथ पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से काठमांडू आए एक भारतीय नागरिक के पास से पुलिस ने एक किलो सोना बरामद किया है। युवक ने सोने का पेस्ट बनाकर उसे चार हिस्सों में गोले की शक्ल में बांटकर निगल लिया था। पकड़े गए युवक की पहचान राहुल रेमनन निवासी चिरायिन (केरल) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
राहुल रेमनन शनिवार को दुबई की फ्लाइट से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, काठमांडू पर उतरा था। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान एक्स-रे मशीन में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आने से सुरक्षाकर्मी भी चौंक गए। शनिवार देर रात पुलिस उसका दोबारा एक्स-रे करने के लिए काठमांडू मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां रविवार सुबह 31 वर्षीय युवक राहुल के पेट में ठोस पदार्थ पाए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस युवक को गौशाला थाने ले गई, जहां शौच के दौरान चार अर्ध-ठोस सोने की डली बरामद हुई। काठमांड़ो क्षेत्र के डीआईजी श्याम ग्वाली ने बताया कि सोने के साथ गिरफ्तार रेमनन के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।