फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian arrested with 11 kg marijuana

Maharajganj News: 11 किलो गांजा के साथ भारतीय गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Mar 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Indian arrested with 11 kg marijuana
सोनौली। सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गांजा के साथ नेपाल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। युवक थाईलैंड से गांजा लेकर नेपाल पहुंचा था।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यालय के पुलिस प्रवक्ता और एसपी दीपक श्रेष्ठ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति भारत के केरल निवासी राथिस कुमार चंबुककारा गांधी के रूप में पहचान हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर बैंकॉक, थाईलैंड से भैरहवा पहुंचे एयर एशिया के विमान की जांच के दौरान 11 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जिसे राथिस ने अपने सामान में छिपा रखा था।
विज्ञापन

इससे पहले हवाईअड्डा पुलिस ने 17 मार्च को एयर एशिया की उड़ान से आए एक भारतीय महिला से साढ़े सात किलोग्राम गांजा जब्त किया था। एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि गांजा के साथ गिरफ्तार भारतीय नागरिक को आवश्यक जांच के लिए जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed