फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India Bans Wheat Export after Ban on sending wheat from India to Nepal

India Bans Wheat Export: भारत से नेपाल गेहूं भेजने पर लगी पाबंदी, सोनौली सीमा पर रोकी गई 20 ट्रकें

Sat, 14 May 2022 05:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 May 2022 05:03 PM IST
सार

व्यापारी सोनौली हरिशचंद्र जायसवाल ने बताया कि उनकी गेहूं से लदी 20 ट्रक पास नहीं हुई। प्रतिदिन 40 से पचास ट्रक अन्य व्यापारियों का सोनौली सीमा से नेपाल जाता है। खनुवा बॉर्डर से गेहूं नेपाल जाता है। वहा भी कस्टम अधिकारियों ने गाड़ियां रोक दी है।

विज्ञापन
India Bans Wheat Export after Ban on sending wheat from India to Nepal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत से नेपाल गेहूं नहीं भेजा जाएगा। इस पर अब पाबंदी लगा दी गई है। लेटर ऑफ क्रेडिट के लिए गेहूं के सीपमेंट की अनुमति रहेगी। वित्त वर्ष 2022-23 में गेहूं का निर्यात 100 लाख (10 मिलियन) टन पार कर जाएगा। अब देश में हालात बदल गए हैं।

विज्ञापन


एमएसपी से अधिक कीमत में गेहूं की खरीद और पैदावार में कमी के कारण सरकारी खरीद प्रभावित हुई है। सरकार ने अब गेहूं के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। बाजार में गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर बिक रहा है।
विज्ञापन


13 मई को डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि गेहूं के तत्काल प्रभाव से एक्सपोर्ट पर रोक लगाई जा रही है। जिसके बाद सोनौली सीमा पर भारतीय कस्टम ने भारत से नेपाल निर्यात होने वाले गेहूं पर रोक लगा दी है। कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि अधिसूचना मिलने के बाद गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनौली सीमा पर रोकी गई 20 ट्रकें
भारत सरकार के अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को नेपाल जाने के लिए पहुंची गेहूं की करीब 20 ट्रक को कस्टम ने रोक दिया है। सोनौली सीमा से प्रतिदिन 40 से पचास ट्रक गेहूं नेपाल जाता है।


व्यापारी सोनौली हरिशचंद्र जायसवाल ने बताया कि उनकी गेहूं से लदी 20 ट्रक पास नहीं हुई। प्रतिदिन 40 से पचास ट्रक अन्य व्यापारियों का सोनौली सीमा से नेपाल जाता है। खनुवा बॉर्डर से गेहूं नेपाल जाता है। वहा भी कस्टम अधिकारियों ने गाड़ियां रोक दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed