{"_id":"689e4020a553c5e72e059523","slug":"independence-day-will-be-celebrated-with-great-pomp-today-preparations-complete-maharajganj-news-c-206-1-go11002-157197-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज धूमधाम से मनेगा आजादी का पर्व, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज धूमधाम से मनेगा आजादी का पर्व, तैयारी पूरी
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे सर्वप्रथम कलक्ट्रेट परिसर में डीएम संतोष कुमार शर्मा सुबह 8:30 बजे ध्वजा रोहण करेंगे। इसके बाद सभी विभागों, सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठान, शैक्षिक संस्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार ने बताया कि ध्वजारोहण के विशुनपुर गबड़ुआ स्थित शहीद स्मृति स्थल पर बलिदानियों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। सभी तहसीलों में यह दायित्व एसडीएम, ब्लाॅक में बीडीओ निर्वहन करेंगे। एक किमी दायरे में भक्ति धुनों के बैंड के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। नगर निकाय में अधिशासी अधिकारी व ग्राम पंचायतों में प्रधान व सचिव की अगुवाई में ध्वजारोहण व विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आजाएंगे जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में सचिवालय निर्मित नहीं हुआ है वहां ध्वजारोहण अमृत सरोवर के निकट किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। ग्राम पंचायत व नगर निकाय में गोष्ठी का आयोजन होगा। सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, काॅलेज व मदरसों में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल की गतिविधियों का आयोजन करना है। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा,बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय की तरफ से निर्देश दिए जा चुके हैं।
तिरंगे की रोशनी से नहा उठे शहर से लेकर गांव: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दिए गए निर्देश क्रम में बृहस्पतिवार की शाम ढलते ही सभी सरकारी विभागों के साथ गैर सरकारी प्रतिष्ठान तिरंगे की सजावट में रोशन हो उठे। बिजली की लड़ियों से सजावट जनपद स्तर से लेकर ग्राम पंचायतों में बने सचिवालय तक रोशन रहे। ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवर तट पर देख की आजादी व एकता अखंडता के लिए बलिदान देने वालों की याद में दीप जलाकर नमन किया गया। ।