फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increasing pain in muscles due to poor routine

Maharajganj News: दिनचर्या बिगड़ने से मांसपेशियों में बढ़ रहा दर्द

Tue, 12 Mar 2024 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Mar 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
Increasing pain in muscles due to poor routine
महराजगंज। भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। लोगों की दिनचर्या इस तरह बिगड़ गई है कि सोने का टाइम है और न जगने और खाने की। इसका सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ रहा है। लोगों की मांसपेशियों में दर्द बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मांसपेशियों में दर्द के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना 40 से ज्यादा ऐसे मरीज पहुंचने लगे हैं। इनमें किसी का खानपान सही नहीं है तो कोई भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यायाम नहीं कर रहा है। इसके अलावा चोट लगना व अन्य कारण भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार के अनुसार, लोगों को सबसे ज्यादा कमर दर्द परेशान कर रहा है। इनमें सबसे ज्यादा वह लोग हैं, जो लंबे समय तक बैठकर कार्य करते हैं। इसके अलावा गिरने, चोट लगना भी कमर व मांसपेशियों में दर्द का कारण है। कमर में दर्द धीरे-धीरे बढ़ जाता है और उससे बैठने व अन्य कार्य करने में समस्या हो रही है। इसके अलावा पैरों व गर्दन की मांसपेशियों में दर्द भी लोगों को परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले ऐसे मरीजों को खानपान में प्रोटीन व कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लेने के साथ ही व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है। वहीं जिनको ज्यादा दर्द है, उनका दवाइयों से उपचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मांसपेशियों में दर्द के लक्षण
मांसपेशियों में अचानक दर्द का शुरू होना
मांसपेशियों में सूजन या लाल होना
आराम करते समय दर्द का महसूस होना
दिनचर्या के कायों की गतिविधियों में कमी व परेशानी महसूस होना
मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना
कमजोरी महसूस करना
शरीर के लिए कैल्शियम और पोटेशियम आवश्यक पोशक तत्व होते हैं। इनको अपने खाने में शामिल करें। इनसे मांसपेशियों में खिंचाव व तनाव की समस्या कम होती है। दही, दूध, पालक, आलू, बादाम का सेवन करें। इसके साथ ही दिन में कुछ देर व्यायाम जरूर करें, जिससे मांसपेशियों का खिंचाव दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. विकास कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed