{"_id":"65f19431e34a7c333e0c29b8","slug":"increased-remuneration-rate-of-up-board-examiners-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117748-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यूपी बोर्ड परीक्षकों की बढ़ी पारिश्रमिक दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यूपी बोर्ड परीक्षकों की बढ़ी पारिश्रमिक दर
Wed, 13 Mar 2024 05:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 13 Mar 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड से संचालित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, बंडल वाहकों, मुख्य नियंत्रक, उप नियंत्रक और सह नियंत्रक के पारिश्रमिक दर में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस संबंध में शासनादेश के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित पत्र भेजा गया है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 16 मार्च से शुरू होगी।
शासनादेश के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जो पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। उसके अनुसार केंद्र व्यवस्थापकों को 80 रुपये प्रति पाली, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को 53 रुपये प्रति पाली, कक्ष निरीक्षकों को 96 रुपये प्रतिदिन, तृतीय श्रेणी कर्मचारी को प्रतिदिन 33 रुपये प्रतिदिन पारिश्रमिक मिलेगा। इसके अलावा हाईस्कूल की प्रति उत्तर पुस्तिका जांच करने पर 11 रुपये जबकि इंटरमीडिएट की प्रति उत्तर पुस्तिका जांच करने पर 13 रुपये मिलेगा।
इसी तरह प्रयोगात्मक परीक्षक को प्रति छात्र आठ रुपये, महिला सवारी भाड़ा प्रतिपाली 30 रुपये, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रश्न पत्र तैयार कार्य के लिए 2394 प्रति प्रश्न पत्र सेट, प्रश्नपत्र का अंग्रेजी अनुवाद 800 रुपये प्रति प्रश्नपत्र, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिमार्जन कार्य के लिए 1500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र, स्थानीय विषय विशेषज्ञ का वाहन व्यय 133 रुपये प्रतिदिन, मूल्यांकन केंद्र से संबंधित आकस्मिक व्यय 48 रुपये प्रतिदिन, उत्तर पुस्तिका व्यवस्थित सात रुपये प्रति हजार, हाईस्कूल मूल्यांकन निर्देश कार्य के लिए 266 रुपये प्रति प्रश्नपत्र प्रति व्यक्ति, जबकि इंटरमीडिएट के लिए 400 रुपये प्रति प्रश्नपत्र प्रति व्यक्ति, मूल्यांकन परीक्षकों की निर्धारित पारिश्रमिक सीमा 20000 प्रति परीक्षक, अनुसूचित साधन निस्तारण समिति के मानदेय दिए जाने के संबंध में 66 रुपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति, परीक्षा केंद्र व्यय 3.50 रुपये प्रति परीक्षार्थी को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की 16 मार्च से जांच होगी। 28 मार्च तक जांच करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। महराजगंज शहर के जीएसवीएस इंटर काॅलेज व फरेंदा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में मूल्यांकन होगा।