फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased city jam problem, people get annoyed

शहर में बढ़ी जाम की समस्या, लोग परेशान

Thu, 03 Jan 2019 12:33 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 03 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Increased city jam problem, people get annoyed
शहर में बढ़ी जाम की समस्या, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज दोपहर बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है। सड़कों के किनारों पर बेतरतीब तरीके से खडे़ वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों के मुताबिक शहर में बाईपास नहीं होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। खासकर स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं। इससे बच्चों को घर पहुंचने में देर होती है।    
विज्ञापन

   
नगर के सक्सेना चौराहे पर जाम के झाम से राहगीर परेशान होते हैं। ऑटो खड़ी किए जाने व दुकानदारों द्वारा पटरी पर कब्जा किए जाने सेे समस्या बढ़ गई है। व्यस्ततम बाजार में दिन भर हर घंटे लगने वाले जाम की समस्या से निजात के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बुधवार को नगर के गोरखपुर रोड, सक्सेना चौराहा, मउपाकड़ व हनुमानगढ़ी चौराहे पर कई बार जाम लगा। इसके चलते शहर में वाहन रेंगते रहे। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई। एंबुलेंस भी कुछ देर जाम में फंसी रही। लोगों का कहना था कि अब तो यहां भी जगह-जगह जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कई बार अभियान चलाए गए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रोड के किनारे फुटपाथ पर ही लोग आडे़ तिरछे वाहन खड़ी कर देते हैं। इससे वाहनों को आनेजाने में परेशानी तो होती ही है, साथ ही यातायात जाम की भी समस्या पैदा होती है। पवन कुमार वर्मा, संजीव कश्यप ने बताया कि पूरे शहर में कहीं पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोग सड़कों के किनारों पर वाहन खड़ी करते हैं। इससे जाम लग जाता है। अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी कठिन हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यातायात पुलिस जाम लगने के आधे घंटे बाद सक्रिय होती है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल का कहना है कि शहर में सड़कों के किनारे अतिक्रमण न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। अभियान चलाकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस सजग है। अभियान चलाकर सड़कों के किनारे खडे़ वाहनों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed