फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increase screening for non-communicable diseases and ensure timely follow-up

Maharajganj News: गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाएं और समय से फॉलोअप करें

Fri, 24 Apr 2026 06:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Increase screening for non-communicable diseases and ensure timely follow-up
डिप्टी सीएमओ ने किया आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, मरीजों को बेहतर इलाज देने के दिए निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। गैर संचारी रोगों की रोकथाम और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने सेमरा राजा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह एवं बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह भी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान डॉ. केपी सिंह ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गैर संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग को और अधिक बढ़ाया जाए तथा चिह्नित मरीजों का समय से फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए ताकि गंभीर बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन




मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्वेता विश्वकर्मा मरीजों का उपचार और परामर्श देती हुई पाई गईं। इस दौरान रेखा देवी, तारा देवी, कौशल्या, गोविंद और हरिनारायण सहित कई मरीज इलाज के लिए केंद्र पर पहुंचे थे। इनमें से कुछ मरीज ब्लड प्रेशर, सांस फूलने और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिप्टी सीएमओ ने सभी मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि लोगों को संचारी रोगों के प्रति भी जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से ही बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed