फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the name of Umra, fraud of Rs 6.75 lakh was made on someone's phone.

Maharajganj News: उमरा के नाम पर तो किसी का फोन पे बनाकर 6.75 लाख की ठगी

Wed, 24 Jul 2024 07:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Jul 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
In the name of Umra, fraud of Rs 6.75 lakh was made on someone's phone.
महराजगंज। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से उमरा कराने के नाम पर 2.25 लाख तो दूसरे से फोन पे बनाकर 4.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए साइबर ठग तरह-तरह का हथकंडा अपनाते रहते हैं। थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर वह पूरा खाता ही साफ कर जाते हैं। पुलिस की जागरूकता फैलाने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं और अपनी जमा पूंजी ही गवां बैठ रहे हैं।
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के गांव पकड़ी दीक्षित निवासी मोहम्मद अहमद ने बताया कि पिता शेर मुहम्मद उमरा करने के लिए सउदी जाने वाले थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक शख्स का फोन आया। उसने अपना नाम उजैर अहमद बताते हुए अपना आधार कार्ड मुझे भेजा। कहा कि अमरा करने जाना है तो आप मुझे 2.25 हजार रुपये मेरे मोबाइल नंबर पर भेज दिजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके झांसे में आकर उन्होंने डिजिटल पेमेंट के माध्यम से पहले 50 हजार और दूसरी बार एक लाख 75 हजार रुपये भेज दी। रुपये भेजने के बाद आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठ रहा है। वह लखनऊ का रहने वाला बता रहा है। इतना ही आरोपी दूसरे मोबाइल नंबर से फोन कर और रकम की मांग कर रहा है।
वहीं पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव सिसवनिया विशुन निवासी अनंत कर्ण श्रीवास्तव ने बताया की 28 मई 2024 को वह मोहनापुर बाजार गया था, जहां उनका जियो टेलीकाम का सिम गायब हो गया। उनका नंबर भारतीय स्टेट बैंक के खाते से जुड़ा था। इसी बीच किसी ने उक्त सिम से फोन पे बनाकर उनके खाते से अलग- अलग तिथियों में चार लाख पांच हजार रुपये कई खातों में ट्रांसफर कर लिया है।


---------------
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed