फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   in rally gave message of awareness

छात्राओं ने रैली निकाली, जागरूकता का पैगाम दिया

Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
in rally gave message of awareness
नारी सुरक्षा सप्ताह रैली में शामिल छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/निचलौल। शनिवार को जीएसवीएस इंटर कालेज परिसर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर नारी सुरक्षा सप्ताह के उद्देश्य को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान नारी सुरक्षा का संदेश देने वाले नारों से परिसर गूंज उठा। 
विज्ञापन


रैली को एसपी आरपी सिंह ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। कालेज परिसर से निकली रैली सक्सेना चौक पर पहुंची। यहां से वापस जीएसवीएस इंटर कालेज लौटी। छात्राओं को सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाल सदर रामदवन मौर्य, नगर चौकी इंचार्ज जय शंकर मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष शीला यादव, यातायात निरीक्षक संजय शाही, देवंती चौरसिया, वंदना चौधरी, शिखा चौधरी, अंजनी धारिया, दुर्गावती, अवनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रामभोली कन्या इंटर कालेज निचलौल में जागरूकता रैली को उपजिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि हमें नारी का सम्मान करना चाहिए। लड़की और लड़के में भेदभाव नहीं करने की अपील करते हुए लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा देने पर जोर दिया। एसडीएम ने कहा कि महिलाएं हमारे देश की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री रही हैं। देश को आजादी दिलाने में भी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली तहसील चौराहा, चिउहटां मोड़, मेन मार्केट, कटरा चौराहे पर होते मेन चौराहे पर पहुंची। वहां से विद्यालय लौट आई। इस दौरान प्रबंधक शम्भू शरण त्रिपाठी, थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, वासुदेव पांडेय, विश्वंभर पांडेय, दुर्गेश पटेल, प्रेमलता सिंह, पूजा शुक्ला, प्रियंका त्रिपाठी, शांति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed