फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In nine years, Uttar Pradesh has become a state of development and aspirations, free from fear and corruption.

Maharajganj News: नौ वर्षों में भय और भ्रष्टाचार से मुक्त होकर विकास और आकांक्षाओं का प्रदेश बना यूपी

Thu, 26 Mar 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
In nine years, Uttar Pradesh has become a state of development and aspirations, free from fear and corruption.
प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विकास भवन में चल रहा है कार्यक्रम
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर, जिलाधिकारी, सीडीओ और भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया
महराजगंज। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के आठवें दिन उद्योग, बैंकिंग और वाणिज्यकर विभाग द्वारा हासिल नौ वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इस दौरान विभागीय योजनाओं पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर ने कहा कि विगत आठ दिनों में अलग-अलग विभागों द्वारा अर्जित उपलब्धियों से लोग अवगत हुए हैं। इसी कड़ी में आज सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, वाणिज्यकर विभाग और विभिन्न बैंकों द्वारा अर्जित उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में जनपद में बड़े महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। पिछले नौ वर्षों में जनपद के निवेश के माहौल में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। जनपद में लगभग 618 करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे लगभग 4000 लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि जनपद में ओडीओपी योजना के तहत 771 लाख की लागत से सीएफसी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे काष्ठ व्यवसायियों को अपने उत्पाद तैयार करने के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त लकड़ी और लकड़ी उत्पाद प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं को परवान तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सीएम युवा योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत 05 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। जनपद में अबतक 2625 लाभार्थियों को 98 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। इस योजना से अबतक जनपद में 10127 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में जनपद की प्रगति से अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पिछले 09 वर्षों में 590 करोड़ से अधिक की राजस्व वसूली वाणिज्यकर विभाग द्वारा किया गया है। साथ ही जीएसटी पंजीयन भी 9130 लोगों का किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों द्वारा सीएम युवा, पीएम स्वनिधि, पीएम मुद्रा, पीएम सूर्यघर के कुल 516 लाभार्थियों को 1110 लाख का लोन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इससे पूर्व गणमान्य अतिथियों का स्वागत उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त वाणिज्यकर, और एलडीएम द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सूचना विभाग के लोक कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महराजगंज कृष्ण गोपाल जायसवाल, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीआईओ प्रभाकर मणि त्रिपाठी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed