फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Nichlaul of Maharajganj, a person's hut was set on fire after petrol was sprinkled on it

Maharajganj News: मनबढ़ों ने झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, जलकर हो गई राख

Wed, 17 Jul 2024 03:50 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में मंगलवार को कुछ मनबढ़ों ने एक शख्स की झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। अचानक झोपड़ी से आग की लपटें देख जब तक पीड़ित शख्स पास के अपने घर से बाहर निकल शोर मचाता, इतनी देर में आरोपी मौके से भाग निकले। पेट्रोल डालने की वजह से आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों की भीड़ जुटने से पहले ही आग ने झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया।

विज्ञापन
In Nichlaul of Maharajganj, a person's hut was set on fire after petrol was sprinkled on it
आग लगने के बाद जलकर खाक हुई झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में मंगलवार को कुछ मनबढ़ों ने एक शख्स की झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। अचानक झोपड़ी से आग की लपटें देख जब तक पीड़ित शख्स पास के अपने घर से बाहर निकल शोर मचाता, इतनी देर में आरोपी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


पेट्रोल डालने की वजह से आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों की भीड़ जुटने से पहले ही आग ने झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी आ पहुंची। बुधवार को पीड़ित शख्स ने बहुआर पुलिस चौकी पहुंच कर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बैठवलिया निवासी पीड़ित तफजुल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया की गांव के पूरब दिशा से खड्डा नहर गुजरी है। उक्त नहर पटरी की पूरब सड़क के किनारे वह झोपड़ी को आशियाना बनाकर उसमें मवेशी पाल रखे थे। हर रोज की तरह मंगलवार को भी रात में भोजन करने के बाद आशियाने में पशुओं को बांधकर सोने चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच आधी रात में आशियाने से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। बाहर निकल देखा तो पता चला कि कुछ अज्ञात झोपड़ी में आग लगाकर निकल गए हैं। मौके पर मनबढ़ों ने पेट्रोल की शीशी मौके पर छोड़ दी थी। घटना के बाद से वही काफी डरे और सहमे हुए हैं।


थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की आग लगने की जानकारी मिली है। आग से कोई जनहानि नहीं हुआ है। क्योंकि झोपड़ी में रहने वाला शख्स काफी चौकन्ना था। आग लगने का कारण सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed