फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Mystriuse condition ANM found died

कमरे में संदिग्ध अवस्था में एएनएम का मिला शव

Thu, 02 Dec 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
In Mystriuse condition ANM found died
कमरे में संदिग्ध अवस्था में एएनएम का मिला शव
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। क्षेत्र के रामपुर बल्डिहा उपकेंद्र पर छुट्टी से ड्यूटी पर लौटी एएनएम बृहस्पतिवार को अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। एएनएम के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली के रामपुर बल्डीहा गांव के एएनएम सेंटर में तैनात एएनएम खुश्बू यादव (35) बृहस्पतिवार को अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिलीं। बताया जा रहा है कि उसी दिन डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद अपने कमरे पर आई थीं। गांव के किसी युवक ने 108 नंबर पर फोन कर एएनएम के मृत पाए जाने की जानकारी दी। एंबुलेंस कर्मी शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम ने एएनएम की जांच कर मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जानकारी के मुताबिक एएनएम खुश्बू यादव मूल रूप से आगरा के दुर्गानगर कबीरगंज की रहनेवाली हैं।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि कमर दर्द के कारण एएनएम खुश्बू यादव डेढ़ माह से अवकाश पर थीं। बुधवार को कब वह घर से आईं अभी किसी को नहीं मालूम क्योंकि ड्यूटी पर आतीं तो पता चलता। सदर क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed