फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Maharajganj's Dhani area, a father killed his son and wife and absconded

Maharajganj News: पति ने पत्नी-बेटे की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी फरार; कमरे में बिखरे मिले खून के छींट

Sun, 14 Jul 2024 09:18 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 09:18 PM IST
सार

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार कस्बे के कानापार में रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र नाथ मिश्रा का दो मंजिला मकान है। इसमें ऊपरी तल पर उनका बेटा शशिभूषण मिश्रा पत्नी विजय लक्ष्मी 40 व आठ वर्षीय शौर्य उर्फ टुनटुन एक साथ रहते थे। लोगों के अनुसार, पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार को दिन में दो बजे राजेंद्र नाथ मिश्रा ने बेटे को आवाज लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला। वह कुछ देर बाद ऊपर तल गए तो सन्न रह गए।

विज्ञापन
In Maharajganj's Dhani area, a father killed his son and wife and absconded
हत्या के रोते बिलखते परजिन, मौके पर खड़ी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धानी बाजार के कानापार गांव में पिता अपने बेटे व पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। धारदार हथियार से गला रेतने की बात कहीं जा रही है। जानकारी पुलिस को हुई तो तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार कस्बे के कानापार में रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र नाथ मिश्रा का दो मंजिला मकान है। इसमें ऊपरी तल पर उनका बेटा शशिभूषण मिश्रा पत्नी विजय लक्ष्मी 40 व आठ वर्षीय शौर्य उर्फ टुनटुन एक साथ रहते थे।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार, पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार को दिन में दो बजे राजेंद्र नाथ मिश्रा ने बेटे को आवाज लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला। वह कुछ देर बाद ऊपर तल गए तो सन्न रह गए। उन्होंने देखा की जगह जगह खून के छींटे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरें में विजयलक्ष्मी व दूसरे कमरे में शौर्य का खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया। तत्काल सूचना पुलिस को दी। बहू व पोते की धारदार हथियार से गला रेता हुआ था। शव के कुछ ही दूरी पर कुल्हाड़ी व कैची का टुकड़ा मिला। दोनों के गले पर कई निशान दिखे। जिसकी जानकारी लोगों को हुई तो क्षेत्र में दहशत फैल गई।

थोड़ी ही देर में पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। फारेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीओ अनिरूद्ध कुमार मौके पर पहुंचे।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जांच की जा रही है। हत्या के मामले में घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम में लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed