{"_id":"66b4097325b50a7813007f25","slug":"in-laws-tied-son-in-law-to-a-pole-and-beat-him-video-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128546-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ससुरालियों ने दामाद को खंभे से बांधकर पीटा, पति- पत्नी में चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ससुरालियों ने दामाद को खंभे से बांधकर पीटा, पति- पत्नी में चल रहा था विवाद
Thu, 08 Aug 2024 02:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:22 PM IST
विज्ञापन
खंभे में बांधकर पिटाई की गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भिटौली थाना क्षेत्र ग्राम सभा गनेशपुर में ससुरालियों ने बिजली के खंभे से बांधकर दामाद की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित के भाई की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने युवक को बंधन से मुक्त कराया।
पति-पत्नी का एक साल से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई निवासी एक युवक की शादी करीब तीन साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद तक सब कुछ ठीक चल रहा था। एक बच्चा पैदा होने के बाद दोनों में मनमुटाव हो गया।
इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। एक साल पहले विवाद होने के बाद पत्नी ने पति गुलशेर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया।
बुधवार को युवक धर्मपुर चौराहे पर स्थित अपने मकान का किराया लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी और ससुर समेत आधा दर्जन लोग टेंपो से आए और पिटाई करते हुए अपने घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
जहां उसे बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। जब इसकी जानकारी युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया। ससुर को हिरासत में लेकर थाने ले गई।