फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In-laws accused of burning sister, FIR registered against five

Maharajganj News: ससुरालियों पर लगाया बहन को जलाने का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 20 May 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of burning sister, FIR registered against five
तीन साल पहले हुई थी शादी, 18 मई को संदिग्ध हालात में हो गई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन

खनुआ। ग्राम पंचायत कोल्हुई निवासी अहमद ने सोनौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बहन उम्मे साहिबा के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी पति, सास, ससुर, ननद, देवर सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या, घरेलू हिंसा सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरी बहन उम्मे साहिबा की शादी 19 अगस्त 2023 को अफसर अली उर्फ राज निवासी ग्राम खनुआ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मेरी बहन को उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक तथा दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

17 मई को मेरी बहन ने मुझे फोन पर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि तुम्हें जान से मार देंगे। 18 मई को लगभग दोपहर 12 बजे मुझे सूचना प्राप्त हुई कि मेरी बहन को उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मैं एवं मेरे परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। मगर अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही मेरी बहन की मौत हो गई। जब मैं अपनी बहन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहा था, उसी दौरान उसने मुझे और मेरे भाई और साथ मौजूद ग्रामीणों से बताया कि पति अफसर अली उर्फ राज शाह, सास, ससुर नईम शाह, देवर राहुल शाह, ननद सहित पांचों लोगों ने मिलकर उसे जलाया है और वहीं लोग उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

एसओ सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई अहमद की तहरीर पर पति, सास, ससुर, देवर, ननद सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और घरेलू हिंसा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed