फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In land dispute, first acid was thrown and then beaten, six people injured

Maharajganj News: जमीन के विवाद में पहले फेंका एसिड फिर मारा-पीटा, छह लोग घायल

Thu, 19 Oct 2023 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
In land dispute, first acid was thrown and then beaten, six people injured
जमीन के विवाद में पहले फेंका एसिड फिर मारा-पीटा, छह लोग घायल
दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांव में शांति व्यवस्था कायम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में पहले ऐसिड फेंका, फिर लाठी डंडों से मारपीट की। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है।

मामला यह है कि डोमा गांव में 13 डिस्मिल जमीन के विवाद का है। अरविंद गुप्ता व सूरज गुप्ता दोनों सगे भाई हैं। उनका अपने अन्य भाई महेंद्र गुप्ता से विवाद चल रहा है। बुधवार को जमीन के मामले को लेकर दोनों भाई पट्टीदार महेंद्र गुप्ता के घर बहस कर रहे थे। आरोप है कि इस बीच महेंद्र गुप्ता अपने परिजनों के साथ पहले एसिड फेंके और फिर मारे-पीटे। इस घटना में आदित्य, अरविंद और सूरज घायल हो गए। दूसरे पक्ष महेंद्र गुप्ता (30) राधेश्याम गुप्ता (63) सुनीता गुप्ता (26) घायल हो गई। मारपीट के दौरान गांव में करीब घंटे भर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गांव के लोग भी बीच में समझाने नहीं गए। पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में लाठी-डंडे से मारपीट, मची चीख पुकार
फोटो
-छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के डोमा गांव में बुधवार को जमीनी रंजिश में कुछ लोगों ने पहले ऐसिड फेंका, फिर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। इसे लेकर घंटे भर चीख पुकार मची रही। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो किसी तरह से मामला शांत हुआ। लोगों ने कहा कि सब कुछ अचानक होने से कोई कुछ समझ नहीं पाया। पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई, जबकि छह घायलों काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है।
डोमा निवासी आदित्य गुप्ता (22) ने बताया कि जमीन बंटवारे की बात को लेकर दो भाई अरविंद गुप्ता (25) और सूरज गुप्ता (15) पट्टीदार के घर पहुंचे थे। जहां पट्टीदारों से बहस हो रही थी। इसी बीच पट्टीदारों ने अचानक उनके ऊपर ऐसिड फेंक दी। लाठी-डंडों के साथ गोलबंद होकर जानलेवा हमला बोल तीनों भाई आदित्य, अरविंद और सूरज को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के महेंद्र गुप्ता ने कहा कि जमीनी रंजिश को लेकर उनके पट्टीदार गोलबंद होकर ऐसिड और लाठी-डंडों के साथ दरवाजे पर आ पहुंचे। अभी वह कुछ समझ पाते कि उन लोगों ने ऐसिड फेंक दिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान महेंद्र गुप्ता (30) राधेश्याम गुप्ता (63) सुनीता गुप्ता (26) घायल हो गए।


इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंच कर दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चारों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर चालान कर दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
-----------

13 डिस्मिल भूमि बना विवाद का कारण
जानकारी के मुताबिक राधेश्याम गुप्ता की दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी का एक लड़का महेंद्र है, जबकि दूसरी पत्नी के तीन लड़के आदित्य, अरविंद और सूरज हैं। राधेश्याम बड़ी पत्नी के लड़के महेंद्र के पास रहते हैं, जबकि दूसरी पत्नी के तीनों लड़के अपनी मां के साथ रहते हैं। राधेश्याम महेंद्र की पत्नी सुनीता के झांसे में आकर करीब चार महीने पहले गांव के बगल स्थित 13 डिस्मिल भूमि को उसके नाम से बैनामा कर दिया। इसकी जानकारी होने पर दोनों पत्नियों के लड़कों के बीच कई दिनों से बहस हो रही थी। बुधवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed