{"_id":"6456abce290406e2de023854","slug":"illegal-recovery-from-indian-vehicle-maharajganj-news-c-7-1-154797-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पार्किंग के नाम पर भारतीय गाड़ी से की जा रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पार्किंग के नाम पर भारतीय गाड़ी से की जा रही अवैध वसूली
Sun, 07 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग पर्ची पर बीस रुपये प्रति घंटा लिखा, दो घंटे का वसूला 100 रुपया
संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा। रूपनदेही जिले के नगर पालिका क्षेत्र भैरहवां में भारतीय चार पहिया वाहनों से नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। पैसे का विरोध करने पर पार्किंग शुल्क वसूलने वाले मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
शुक्रवार को गोरखपुर से अपना वाहन लेकर गंगा प्रसाद भैरहवां आंख अस्पताल पहुंचे। सामने सड़क किनारे अपनी गाड़ी पार्क कर दी। आंख जांच कराने के बाद जब गाड़ी में बैठकर जाने लगे, तो वहां मौजूद पार्किंग के कर्मचारी गाड़ी को रोककर सौ रुपये भारतीय की मांग करने लगे। गाड़ी मालिक ने उक्त पार्किंग वसूली का विरोध किया। पार्किंग कर्मी ने पार्किंग पर्ची काटकर जबरिया दो घंटे के लिए खड़ी गाड़ी करने का सौ रुपये वसूल लिया।
पार्किंग पर्ची पर बीस रुपये प्रति घंटा लिखा था। कर्मियों ने कहा कि भारतीय गाड़ी से सौ रुपये भारतीय व नेपाली वाहनों से सौ रुपये नेपाली लगता है। गोरखपुर निवासी रवि कुमार व नौतनवां निवासी रमेश कुमार वर्मा का कहना है कि तीन दिन पहले वह अपनी गाड़ी लेकर आंख दिखाने गए थे। पार्किंग कर्मियों ने सौ रुपया वसूला।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रुपनदेही भारत मनी पांडेय का कहना कि अवैध वसूली की जानकारी मिली है। नगर प्रमुख से बात कर कार्रवाई की जाएगी।