{"_id":"695ac8a3ec43b7b689084244","slug":"iit-kharagpur-trainees-will-teach-passenger-safety-to-corporation-employees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168356-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आईआईटी खड़गपुर के प्रशिक्षु निगम कर्मियों को देंगे यात्री सुरक्षा की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आईआईटी खड़गपुर के प्रशिक्षु निगम कर्मियों को देंगे यात्री सुरक्षा की सीख
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम रोडवेज यात्रियों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए चालक व परिचालकों को प्रशिक्षित करेगा। इसके तहत आईआईटी खड़गपुर व परिवहन निगम के संयुक्त प्रयास से फरवरी में शिविर आयोजित किया जाएगा। डिपो से संविदा चालक, परिचालक और रेग्युलर कर्मियों की सूची राज्य कार्यालय से मांगा गया है ताकि शिफ्टवार प्रशिक्षण निर्धारण हो सके।
निगम व आईआईटी के साझा प्रयास से नए वर्ष में यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए चालक, परिचालक सहित अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई है। इसके तहत खडगपुर आईआईटी के प्रशिक्षु चालक व परिचालकों को तकनीकी दक्षता से यात्री सुरक्षा के लिए जरूरी प्रशिक्षण देंगे।
एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि शिविर में चालक व परिचालक का स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा। इसके लिए एक सप्ताह का शिविर महराजगंज डिपो व एक सप्ताह सोनौली डिपो में लगाया जाएगा।