फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   if you want to do ultrasound

Maharajganj News: अल्ट्रासाउंट कराना हो तो 12 बजे से पहले आओ

Mon, 12 Jun 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
if you want to do ultrasound
महिला अस्पताल में दो साल से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं
विज्ञापन

600 रुपये देकर मरीजों को बाहर से करानी पड़ती है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महिला अस्पताल में दो साल से रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती नहीं है। जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड के लिए पंजीकरण दोपहर 12 बजे तक किया जाता है। इसके बाद जांच नहीं हो पाती। ऐसे में गर्भवतियों व अन्य मरीजों को 600 रुपये खर्च कर बाहर से जांच करानी पड़ती है।
जिला व महिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें से 100 से अधिक मरीजों का अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ती है। गर्भवतियों को हर तीसरे माह अल्ट्रासाउंड जांच कराने की जरूरत पड़ती है। वैसे तो जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क जांच कराने की सुविधा है, लेकिन महिला अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट न होने से गर्भवतियों को बाहर जांच कराने के लिए रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

...
सिर्फ 40 मरीजों का होता है अल्ट्रासाउंड
जिला अस्पताल में ओपीडी से आए सिर्फ 40 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। इसके बाद मेडिको लिगल वाले मरीजों की जांच होती है। बाकी को अगले दिन आने को कहकर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डॉक्टर गए छुट्टी पर, आज से होगी जांच
शनिवार से जिला अस्पताल के रेडियोलाॅजिस्ट छुट्टी पर हैं। सोमवार को लौटेंगे। ऐसे में आज से जांच शुरू होने की उम्मीद है। पनियरा से आए बृजेश ने बताया कि मां के पेट में परेशानी है। ओपीडी के डॉक्टर से दिखाया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा है। जांच कराने आए तो पता चला डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं।

...
कोट
रेडियोलाॅजिस्ट की कमी से थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है। महिला अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती के लिए पत्र भेजा गया है। महिला अस्पताल के मरीजों को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही है।
-डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed