फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If you get caught in the trap of cyber thugs, your bank account will become empty

Maharajganj News: साइबर ठगों के जाल में फंसे तो बैंक खाता हो जाएगा खाली

Sun, 18 May 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
If you get caught in the trap of cyber thugs, your bank account will become empty
साइबर थाने पर तैनात टीम।
महराजगंज। साइबर ठगों के जाल में फंसे तो खाता खाली हो जाएगा। क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगा तो कोई लिंक पर क्लिक किया तो खाते से रकम कट गई।
विज्ञापन

जनवरी से अप्रैल तक 35 लाख 22 हजार 985 रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए। 352 लोग ठगों के जाल में फंसकर रकम गंवा दिए। साइबर अपराधी इन दिनों अनजान नंबर से एपीके और ईएंडई फाइल और फोटो का पीडीएफ बनाकर लोगों को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

ये फाइल ऐसी होती है जिसे क्लिक करने के बाद डेटा हैक हो जाता है। इनके जाल में फंसने वाले लोगों के खाते एक झटके में खाली हो जाते हैं। छह मई को पचरूखिया गांव के पवन कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर एवीके और ईएंडई फाइल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसे समझा नहीं। फाइल पर क्लिक करने के बाद खाते से 13,800 एक बार में और दूसरी बार में 27800 रुपये कट गए। जानकारी के बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया। 13 मई को भैंसी गांव के अनिल कुमार को क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगों ने 38 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए।
उन्होंने बताया कि जालसाज ने पहले बात करके जाल में फंसाया, इसके बाद मोबाइल में भेजे गए लिंक पर क्लिक करने को कहा। उसमें चार जानकारी दर्ज करने के बाद एक नंबर आया, उसे दर्ज करते ही खाते से रकम कट गया। इसकी जानकारी तुरंत नहीं हुई। दूसरे दिन मोबाइल पर संदेश आया तो पता चला की खाते से रकम कट गई है।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसागर खास की रहने वाली अमीना खातून ने बताया कि एक सप्ताह पहले ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसे निकालने गई थी। संचालक ने उनके खाते से 2 लाख 57 हजार 100 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed