{"_id":"68224936cdd61b48d40ae201","slug":"if-you-get-caught-in-the-network-of-fraudsters-your-money-will-be-lost-and-your-work-will-not-be-done-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149018-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जालसाजों के नेटवर्क में फंसे तो डूबेगी रकम, नहीं होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जालसाजों के नेटवर्क में फंसे तो डूबेगी रकम, नहीं होगा काम
Tue, 13 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जालसाजों के जाल में फंसे तो हाथ से रकम चली जाएगी और काम भी नहीं होगा। जमीन दिलाने में झोलकर 22 लाख तो नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये जालसाजों ने हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव के रहने वाले शिवम मिश्र जमीन की खरीद-फरोख्त करते हैं। इनके रिश्तेदार दिनेशचंद्र निवासी रामजानकी नगर बशारतपुर थाना शाहपुर जिला गोरखपुर व अनुराग, सत्यम मिश्र निवासी फरेंदा खुर्द थाना फरेंदा जिला महराजगंज, ब्रह्मदेव दूबे निवासी बाजारडीह थाना फरेंदा जिला महराजगंज ने मिलकर जमीन खरीदने की योजना बनाई।
रामचंद्र यादव निवासी महदेवा बुजुर्ग थाना फरेंदा व उसके रिश्तेदार दिवाकर यादव निवासी धर्मपुर थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर से जमीन खरीदने के लिए सात जुलाई 2022 को सौदा हुआ। साढ़े तीन लाख रुपये डिस्मिल की दर से 66 डिस्मिल ग्राम महदेवा बुजुर्ग में जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट बनवाने के बाद रामचंद्र यादव को पांच लाख रुपये दे दिया। इसी तरह से उसके रिश्तेदार के खाते में तीन मई 2023 को पांच लाख रुपये भेजा गया।
विज्ञापन
इसके बाद 29 जनवरी 2024 को तीन लाख रुपये रामचंद्र के खाते में भेजा गया। 17 मार्च 2025 को दिवाकर के खाते में पांच लाख भेजा गया। क्रमश: 22 लाख रुपये लेकर जमीन बैनामा नहीं किया गया। रामचंद्र यादव व दिवाकर यादव ने खेत में मिट्टी डालने के लिए तीन लाख रुपये जनवरी 2023 में नकद ले लिया, लेकिन जमीन दूसरे व्यक्ति को एग्रीमेंट कर दिया।
रकम मांगने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार, आरोपी रामचंद्र यादव निवासी फरेंदा बुजुर्ग और दिवाकर यादव निवासी धर्मपुर पीपीगंज, गोरखपुर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।