{"_id":"5ff9fa608ebc3e328f3ae596","slug":"if-there-is-no-gate-in-the-window-somewhere-the-brick-is-not-good-maharajganj-news-gkp3802545130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं खिड़की में फाटक नहीं तो कहीं ईंट ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं खिड़की में फाटक नहीं तो कहीं ईंट ठीक नहीं
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन की गुणवत्ता भगवान भरोसे, आननफानन निर्माण कार्य पूरा करने की मची होड़
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कई जगह पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय तो बनाए जा रहे हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता भगवान भरोसे है। कहीं शौचालय की खिड़की में फाटक नहीं हैं तो कहीं ईंट की क्वालिटी ठीक नहीं है। आनन फानन निर्माण पूरा करने की होड़ लगी है। नौतनवां एवं निचलौल तहसील के दो-दो गांवों में बने पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय के निर्माण की पड़ताल में खामियां दिखीं।
बहुआर खुर्द में मनरेगा योजना के तहत पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। पंचायत भवन की बाहरी दीवारों की सफाई कर पेंटिंग कर दी गई है। जबकि अंदर की दीवारों को उसी तरह छोड़ दिया गया है। पंचायत भवन में चौखट और फाटक नहीं लगे हैं। राधेश्याम यादव, श्यामसुंदर ने बताया कि निर्माण में दोयम दर्जे की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
बुढाडीह गांव में सामुदायिक शौचालय करीब चार लाख 40 हजार रुपये की लागत से बन रहा है। शौचालय निर्माण में मजदूरी का भुगतान मनरेगा और अन्य जरूरत की सामग्री के लिए भुगतान राज्य वित्त के द्वारा किया गया है। उसके बाद जिम्मेदारों द्वारा मानक विहीन शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं मौके पर मौजूद बेचन ने बताया कि शौचालय के निर्माण में केवल सफेद बालू और द्वितीय किस्म की ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी शौचालय की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
नौतनवां क्षेत्र के महदेईया गांव का सामुदायिक शौचालय अधूरा है। शौचालय की टंकी अभी पूर्णरूप से नहीं बनी है। सीट लगी है, लेकिन टाइल्स व रंगरोगन नहीं हुआ है। शासन से 4 लाख रुपये स्वीकृत है। पंचायत भवन में पीछे की खिड़की में फाटक नहीं लगे हैं। गांव के रवि यादव, संतोष कुमार, राधेश्याम, महेंद्र पासवान आदि ने बताया कि मानक के हिसाब से निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा है।
तहसील क्षेत्र के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव में पंचायत भवन अभी निर्माणाधीन है। रंगरोगन, टाइल्स, दरवाजा आदि लग गए हैं, लेकिन पिछले हिस्से में खिड़की में फाटक नहीं लगे हैं। शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल नहीं हुई है और परिसर में इंटरलाकिंग नहीं है। गांव के नसरुद्दीन अंसारी, राजाराम, पवन थापा आदि ने बताया कि मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं हुआ है।
जिले में बनने वाले सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियंता की टीम लगी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता के बारे में जानकारी हो सकेगी। इस दिशा में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
पवन अग्रवाल, सीडीओ