{"_id":"69e9f7302281d7cbc80df19d","slug":"husband-wife-and-innocent-daughter-crushed-to-death-by-trailer-collision-incident-in-maharajganj-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर : पति,पत्नी और मासूम बेटी को कुचला,तीनों की दर्दनाक मौत- महराजगंज की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर : पति,पत्नी और मासूम बेटी को कुचला,तीनों की दर्दनाक मौत- महराजगंज की घटना
Thu, 23 Apr 2026 04:11 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:11 PM IST
सार
कड़ी भारतखंड (थाना कोठीभार) निवासी नौशाद (28) अपनी पत्नी सलेहा (26) और पांच वर्षीय मासूम बेटी शहजादी के साथ बाइक से परतावल दवा लेने जा रहे थे। अभी वह बलुहीधूस चौराहे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुहीधूस चौराहे के पास बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पकड़ी भारतखंड थाना कोठीभार निवासी नौशाद (28), पत्नी सलेहा (26) और पांच वर्षीय मासूम बेटी शहजादी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पकड़ी भारतखंड (थाना कोठीभार) निवासी नौशाद (28) अपनी पत्नी सलेहा (26) और पांच वर्षीय मासूम बेटी शहजादी के साथ बाइक से परतावल दवा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
अभी वह बलुहीधूस चौराहे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।