फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband killed, wife injured in road accident

Maharajganj News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 19 Dec 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Husband killed, wife injured in road accident
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर में सड़क हादसा हो गया। ललाइन पैसिया स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरैची निवासी एनायतुल्लाह (29) अपनी पत्नी सहिदुननिशा के साथ बाइक से कोल्हुई की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ललाइन पैसिया विद्युत उपकेंद्र के सामने पहुंची, पीछे से आ रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुरंदरपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। एनायतुल्लाह को भी पुलिस द्वारा सीएचसी लक्ष्मीपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed