{"_id":"6a2f08b5e55d58c010019094","slug":"husband-injured-in-attack-by-wifes-lover-in-critical-condition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179227-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पत्नी के प्रेमी के हमले में घायल पति की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पत्नी के प्रेमी के हमले में घायल पति की हालत गंभीर
विज्ञापन
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल पति का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घायल ससुर का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, भिटौली क्षेत्र की दो बच्चों की मां का पड़ोसी युवक से कथित प्रेम संबंध था। पीड़ित पति के मुताबिक चार दिन पहले उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो महिला नाराज होकर गोरखपुर चली गई थी। शनिवार को पति उसे वापस घर लेकर आया लेकिन घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा।
आरोप है कि विवाद के दौरान महिला के शोर मचाने पर उसका कथित प्रेमी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पति और युवक के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी युवक ने बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के ससुर को भी पीट दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।