{"_id":"688cdd5f189a1c75570a06a5","slug":"humidity-increased-due-to-light-rain-people-are-in-distress-maharajganj-news-c-206-1-go11002-156191-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हल्की बारिश से बढ़ी उमस, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हल्की बारिश से बढ़ी उमस, लोग बेहाल
Fri, 01 Aug 2025 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को जिले में रुककर तीन बार हल्की बारिश हुई। इससे उमस और बढ़ गई। इससे लोग परेशान हो गए। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
पिछले दो दिन से जनपद का मौसम कुछ नर्म जरूर हुआ है, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल सकी। तीन बार लगभग 10 से 15 मिनट तक हल्की बारिश तो हुई, लेकिन इससे उमस पर कोई विशेष असर पूरे दिन नहीं देखा गया। हालांकि देर शाम हल्की हवा से मौसम थोड़ा अनुकूल हो सका और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी।
वहीं अच्छी बारिश न होने से धान की फसल सूखने लगी है। इससे किसान परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून पूरी तरह अब पूर्वी यूपी तराई के जिलों में मजबूत हो रहा है। तराई में बारिश में वृद्धि होने का अनुमान है।