{"_id":"6afa211d76170ccb4c0b4ee7","slug":"however-he-passed-away-on-sunday-the-second-day-after-his-birth-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-189275-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बकरी ने दिया बंदर जैसे चेहरे वाले मेमने को जन्म, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बकरी ने दिया बंदर जैसे चेहरे वाले मेमने को जन्म, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
विज्ञापन
निचलौल। तहसील क्षेत्र के जमुई गांव में एक बकरी ने असामान्य शारीरिक बनावट वाले मेमने को जन्म दिया। उसका चेहरा बंदर जैसा दिखाई दे रहा था। नवजात की विचित्र आकृति की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि, जन्म के दूसरे दिन रविवार को उसकी मृत्यु हो गई।
जमुई गांव निवासी समतुल अली पशुपालन करते हैं। उनके पास करीब आधा दर्जन बकरियां हैं। शनिवार को उनकी एक बकरी ने बच्चे को जन्म दिया। नवजात मेमने की शारीरिक बनावट सामान्य बकरी के बच्चों से अलग थी। उसका चेहरा और शरीर देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने पहुंचने लगे। लोग उसकी असामान्य आकृति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।
बकरी पालक के मुताबिक, जन्म के अगले दिन रविवार दोपहर नवजात की मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने उसे पारंपरिक तरीके से दफना दिया। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी निचलौल वीके सिंह ने बताया कि भ्रूण के विकास के दौरान गंभीर आनुवंशिक या विकासात्मक असामान्यताओं के कारण इस तरह की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में नवजात के शरीर के अंगों और उनकी बनावट का विकास सामान्य तरीके से नहीं हो पाता।