Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   However, he passed away on Sunday, the second day after his birth.

Maharajganj News: बकरी ने दिया बंदर जैसे चेहरे वाले मेमने को जन्म, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Mon, 16 Nov 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
However, he passed away on Sunday, the second day after his birth.
निचलौल। तहसील क्षेत्र के जमुई गांव में एक बकरी ने असामान्य शारीरिक बनावट वाले मेमने को जन्म दिया। उसका चेहरा बंदर जैसा दिखाई दे रहा था। नवजात की विचित्र आकृति की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि, जन्म के दूसरे दिन रविवार को उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

जमुई गांव निवासी समतुल अली पशुपालन करते हैं। उनके पास करीब आधा दर्जन बकरियां हैं। शनिवार को उनकी एक बकरी ने बच्चे को जन्म दिया। नवजात मेमने की शारीरिक बनावट सामान्य बकरी के बच्चों से अलग थी। उसका चेहरा और शरीर देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने पहुंचने लगे। लोग उसकी असामान्य आकृति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।
विज्ञापन

बकरी पालक के मुताबिक, जन्म के अगले दिन रविवार दोपहर नवजात की मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने उसे पारंपरिक तरीके से दफना दिया। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी निचलौल वीके सिंह ने बताया कि भ्रूण के विकास के दौरान गंभीर आनुवंशिक या विकासात्मक असामान्यताओं के कारण इस तरह की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में नवजात के शरीर के अंगों और उनकी बनावट का विकास सामान्य तरीके से नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed