फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Honorarium of 889 Anganwadi workers stopped

Maharajganj News: 889 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बाधित

Mon, 23 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Honorarium of 889 Anganwadi workers stopped
महराजगंज। पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों का ई-केवाईसी और फेस प्रमाणीकरण शून्य मिलने पर 889 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने जून माह का मानदेय बाधित कर दिया है। संबंधित कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 30 जून तक कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीपीओ की ओर से जारी पत्र के अनुसार 22 जून को की गई समीक्षा में यह पाया गया कि लक्ष्मीपुर परियोजना में 117, बृजमनगंज में 62, धानी में सात, घुघली में 93, शहर में 48, मिठौरा में 107, नौतनवा में 131, निचलौल में 93, पनियरा में 49, परतावल में 11, फरेंदा में 90 और सिसवा में 101 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती, धात्री एवं छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों की फेस वेरिफिकेशन एवं ई-केवाईसी की प्रक्रिया एक भी नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के तहत पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का फेस प्रमाणीकरण एवं ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है। इसकी अंतिम तिथि 01 जुलाई 2025 निर्धारित है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने पर ही अनुपूरक पोषाहार वितरण की अनुमति दी जाएगी। इसके बावजूद जब विभागीय पोषण ट्रैकर डैशबोर्ड की समीक्षा की गई, तो रिपोर्ट शून्य मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति को गंभीर मानते हुए विभाग ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने स्पष्टीकरण के साथ तीन दिन के भीतर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन्होंने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक कार्य प्रगति नहीं दिखी तो संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय आधारित सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed