फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Hollow' claims of government to save the poor from the cold '

‘गरीबों को ठंड से बचाने के सरकार के दावे खोखले’

Sat, 13 Jan 2018 12:38 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 13 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
'Hollow' claims of government to save the poor from the cold '
‘गरीबों को ठंड से बचाने के सरकार के दावे खोखले’ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर स्कूलों में बच्चों को स्वेटर और गरीबों को कंबल वितरित करने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि ठंड से पहले स्कूली बच्चों में स्वेटर वितरित कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक गरीबों में कंबल वितरित नहीं किया गया। रोजाना ठंड से गरीब लोगों की जान जा रही है। गरीबों में कंबल वितरण के नाम पर प्रशासन की तरफ से खानापूर्ति की जा रही है। सरकार ने स्कूली बच्चों को भी भरोसा दिलाया था कि जनवरी के पहले सप्ताह में स्वेटर वितरित कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक जिले के कुछ स्कूलों को छोड़ बाकी सभी स्कूलों में स्वेटर वितरण नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन एक हप्ते में कंबल और स्वेटर बांटना तय करे, अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप नहीं रहेगी। इस मौके पर त्रिभुवन नारायण, विनोद सिंह, ज्ञानेन्दू पटेल, विनोद तिवारी, नूर आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed