फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High-tension wire falls in Kolhui town; power supply disrupted for three hours.

Maharajganj News: कोल्हुई कस्बे में गिरा हाईटेंशन तार, तीन घंटे आपूर्ति बाधित

Mon, 06 Jul 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
High-tension wire falls in Kolhui town; power supply disrupted for three hours.
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार में शनिवार देर रात हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय रास्ते से कोई गुजर नहीं रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोल्हुई कस्बे में शनिवार रात 11 बजे हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस वजह से तीन घंटे बिजली बाधित रही।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित कर्मचारियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिससे किसी अप्रिय घटना नहीं हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए तार की मरम्मत कर बिजली व्यवस्था बहाल की।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कुछ महीने पहले कोल्हुई कस्बे के मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर चुका है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं बिजली व्यवस्था की जर्जर स्थिति की ओर इशारा करती हैं और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता कोल्हुई गुलाब राम ने बताया कि तार गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल बिजली काट दी गई थी। कोई घटना नहीं हुई है। तार पुराना है बदलने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed