फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High-risk pregnant women will get good treatment facilities in PHC.

Maharajganj News: पीएचसी में हाई-रिस्क गर्भवतियों को मिलेगी इलाज की अच्छी सुविधा

Fri, 24 Oct 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
High-risk pregnant women will get good treatment facilities in PHC.
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हाई-रिस्क गर्भवतियों को अब इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। अभी तक खून की कमी या अन्य जटिलताओं के मामले में गर्भवतियों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ता था। मरीजों को लाने-ले जाने में समय और अन्य तरह की परेशानी होती थी। लेकिन जल्द ही लोगाें को इन दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक नगरीय पीएचसी संचालित हैं। इसमें संस्थागत प्रसव की व्यवस्था पहले से है लेकिन हाई-रिस्क गर्भवतियों के लिए पर्याप्त प्रबंधन नहीं था। खून की कमी, उच्च रक्तचाप, शुगर या अन्य जटिलताओं की स्थिति में मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ता था। इससे न केवल गर्भवती महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती थी बल्कि कई बार विलंब के कारण उनकी स्थिति गंभीर भी हो जाती थी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अब विभाग की ओर से प्रत्येक पीएचसी पर एनीमिया कक्ष की स्थापना की जाएगी। जहां हाई-रिस्क श्रेणी में आने वाली गर्भवतियों को तत्काल जांच और उपचार की सुविधा दी जाएगी। इस व्यवस्था के बाद डॉक्टर स्थानीय स्तर पर ही खून की जांच, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और आवश्यकतानुसार आयरन या अन्य जरूरी उपचार तुरंत कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हर महीने दो बार एचआरपी डे मनाया जाता है।
इस दिन गर्भवतियों की जांच की जाती है। औसतन प्रत्येक केंद्र पर 25 से 30 गर्भवती जांच के लिए आती हैं। इनमें से कई महिलाएं खून की कमी या अन्य कारणों से हाई-रिस्क की श्रेणी में आती हैं।
पहले इन मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में ही संभव था लेकिन अब एनीमिया कक्ष बनने से उन्हें उसी दिन उसी केंद्र पर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed