फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hi-tech will be Anganwadi workers

हाईटेक होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech will be Anganwadi workers
हाईटेक होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

एक क्लिक में मिल जाएगा आंगनबाड़ी केंद्र का पूरा ब्योरा
महराजगंज। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाईटेक किया जाएगा। उन्हें स्मार्ट फोन देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन स्तर से 2659 स्मार्ट फोन प्राप्त हो गए हैं। जल्द ही वितरित किए जाएंगे। इसके बाद एक क्लिक में आंगनबाड़ी केंद्र का पूरा ब्योरा मिल जाएगा।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि 3164 आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारियों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्मार्ट फोन मिल जाने के बाद कार्यकर्ताओं से पोषण ट्रेकर एप पर केंद्र के सभी लाभार्थियों की फीडिंग कराई जाएगी। इसी एप पर लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण, लाभार्थियों की ग्रोथ मानीटरिंग तथा लाभार्थियों का सत्यापन आदि ऑनलाइन किया जाएगा। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित मुख्य सेविका, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को सभी सूचनाएं एक क्लिक पर मिल जाएंगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय समिति ने किया स्टाक का सत्यापन
डीपीओ ने बताया कि शासन स्तर से स्मार्ट फोन मिलने के बाद डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने स्टाक का सत्यापन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति ने स्मार्ट फोन का सत्यापन कर लिया है। सत्यापन समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि वितरित करेंगे स्मार्ट फोन
डीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच स्मार्ट फोन का वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों कराया जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों (सांसद और विधायक) से समय मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed