फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   handicapped students rewarded

डीएम से पुरस्कार मिला तो खिल उठे दिव्यांग

Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
handicapped students rewarded
विकलांग दिवस समारोह में दिव्यांग बच्चो को पुरस्कार देते डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। शुक्रवार को जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण कार्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 238 दिव्यांगों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 बच्चों की डीएम ने तथा अन्य 75 को दूसरे अधिकारियों ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार मिलने से दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान नौ दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाण पत्र भी जारी किया गया।
विज्ञापन


सर्व हितकारी सेवाश्रम महराजगंज की ओर से शुक्रवार को दिव्यांगों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी एवं विशेष बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में वनग्रामों के भी दिव्यांगों ने भाग लिया। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन विकलांग बच्चों द्वारा समाज को दिया गया संदेश है कि अगर उचित अवसर व वातावरण उपलब्ध कराया जाए तो वे किसी सामान्य व्यक्ति से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष विनोद तिवारी बताया कि उनकी संस्था छह ब्लाकों की 40 ग्राम पंचायतों के 1061 दिव्यांगजनों के समावेश के लिए कार्य कर रही है। इन्हें समुदाय आधारित पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी अजातशत्रु शाही ने विकलांग जनों के लिए संचालित योजना के बारे में बताया। विश्वास परियोजना के समन्वयक आदित्य नाथ, एसबी सागर, क्लस्टर समन्वयक सुरेंद्र, फैसिलेटर अरुण, सुभाष, कंचन, नेहा, दाता, लेखाकार विजय प्रजापति का सहयोग सराहनीय रहा। टब में गेंद फेंकने आदि प्रतियोगिताओं में शशिकला, वाहिद, तोतीन, शनि, मुस्कान, मौसमी, सरिता, पल्टन, वंदना, विश्व विजय, दशरथ, दर्शन, सुनील, अमरावती, शहनाज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed