{"_id":"69a203e5208cca8db80b15f5","slug":"hand-over-the-badminton-court-in-the-current-financial-session-at-any-cost-maharajganj-news-c-206-1-go11002-172463-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वर्तमान वित्तीय सत्र में हर हाल हैंडओवर करें बैडमिंटन कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वर्तमान वित्तीय सत्र में हर हाल हैंडओवर करें बैडमिंटन कोर्ट
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा।
जिलाधिकारी ने छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण कर दिए निर्देश
16 फरवरी को प्रकाशित की गई थी खबर, 3.75 करोड़ से चल रहा है उच्चीकरण कार्य
महराजगंज। शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने यूपी सिडको के अभियंता को निर्देशित किया कि वित्तीय सत्र समाप्ति से पहले हर हाल में बैडमिंटन कोर्ट का हैंडओवर स्टेडियम को कर दिया जाए।
धनेवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पिछले वित्तीय सत्र से यूपी सिडको करा रहा है। इसकी कुल लागत 3.75 करोड़ की है। मार्च 2025 से प्रभावी उच्चीकरण कार्य अब तक पूरा नहीं होने से खिलाड़ियों को इधर-उधर अभ्यास करना पड़ रहा है। अमर उजाला ने 16 फरवरी के अंक में 11 माह बाद भी बैडमिंटन कोर्ट नहीं हुआ हैंडओवर, खिलाड़ी परेशान... शीर्षक से प्रकाशित किया। इसमें खिलाड़ियों की परेशानी भी उल्लेखित की गई। बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर न होने के कारण वाालीबॉल खिलाड़ियों की परेशानी का जिक्र किया गया। खबर का संज्ञान जिलाधिकारी ने लिया और उन्होंने शुक्रवार की दोपहर यूपी सिडको के अभियंता की उपस्थिति में बैडमिंटन कोर्ट में पूरे हुए कार्य की जानकारी व गुणवत्ता परखी।
जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने बैडमिंटन नेट का एंगल बदलने के साथ लाइटिंग फोकस पर विशेष निर्देश दिया। कहा कि प्रकाश का प्रबंध खेल की सहूलियत के लिए होना चाहिए ऐसा नहीं होना चाहिए कि खेलने वालों को असुविधा हो। हर हाल में मार्च समाप्ति से पहले हैंडओवर करने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण में सहायक पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी व यूपी सिडको के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम ने जगाई उम्मीद
धनेवा राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की बेबी मौर्या, रश्मि पटेल व सुकन्या ने बताया कि वह लोग बैडमिंटन के लिए नियमित स्टेडियम जाती हैं लेकिन बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर न मिलने से उपयोग नहीं कर पा रहे थे। डीएम ने शुक्रवार को निरीक्षण कर निर्देश दिया तो उम्मीद बढ़ी है कि जल्द ही वह लोग कोर्ट का उपयोग कर सकेंगे।