फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Half of the population ahead of men in voting

मतदान करने में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी

Tue, 21 May 2019 12:08 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 21 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Half of the population ahead of men in voting
मतदान करने में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान का असर दिखा। इस बार फिर जिले की आधी आबादी मतदान करने में पुरुषों से आगे निकल गई। ज्यादा से ज्यादा लोग बूथों पर पहुंचे। इसके लिए विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया था। घर-घर पहुंचकर वोटरों को बूथ तक जाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी का परिणाम रहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले 3.24 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। इस बार चुनाव में 64.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं वर्ष 2014 में जिले का मत प्रतिशत 60.84 रहा। 
विज्ञापन


जिले में इस बार 69.39 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है, जबकि 59.46 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। आंकड़ों की बात करें तो लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। बूथ पर अपनी मजबूत स्थिति दिखाकर नया संदेश दिया है। फरेंदा विधानसभा में 65.57 महिला व 56.94 प्रतिशत पुरुष, नौतनवां में 65.88 महिला व 58.32 पुरुष, सिसवां में 73.19 महिला व 63.18 पुरुष, महराजगंज सदर में 71.57 महिला व 61.18 पुरुष और पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 70.09 महिला एवं 57.54 प्रतिशत पुरुषों ने    मतदान किया। वहीं वर्ष 2014 के आंकड़ों पर गौर करें तो उस दौरान भी जिले में आधी आबादी मतदान में पुरुषों से आगे रही। उस दौरान 64.07 प्रतिशत महिलाओं एवं 58.12 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था। विधानसभावार आंकड़ों पर गौर करें तो फरेंदा में 58.92 महिला,  53.52 प्रतिशत पुरुष, नौतनवां में 60.45 महिला, 57.47 प्रतिशत पुरुष, सिसवां में 67.76 महिला, 62.07 प्रतिशत पुरुष, महराजगंज सदर में 68.72 महिला, 61.01 प्रतिशत पुरुष और पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 63.41 महिला एवं 55.29 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि जिले में जागरूकता अभियान का असर रहा कि सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। मत प्रतिशत बढ़ा, यह जिले के लिए गौरव की बात है। जिले में महिलाओं का मत प्रतिशत ज्यादा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed